बी.एन. कॉलेज, पटना में तीन नए शिक्षकों का योगदान महाविद्यालय में वर्ष 2026 में तीन नए शिक्षकों ने विभिन्न विभागों में अपना योगदान दिया। इनकी नियुक्ति से महाविद्यालय की शिक्षण एवं शोध गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं सुदृढ़ता प्राप्त होगी। डॉ. नीरज कुमार ने 28 फरवरी 2026 को राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपना योगदान दिया। डॉ. सुनील कुमार सिंह विद्यार्थी ने 06 मार्च 2026 को राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. कुमारी रीना ने 13 मार्च 2026 को संस्कृत विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपना योगदान दिया। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी नवागत शिक्षकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने उनके सफल, रचनात्मक एवं गौरवपूर्ण शैक्षणिक कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए विश्वास प्रकट किया कि उनके अनुभव, विद्वत्ता एवं समर्पित शिक्षण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। बी.एन. कॉलेज परिवार सभी नवागत शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करता है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
Assistant Professor • B.N. College, Patna