कॉलेज में 01/06/2026,मंगलवार, को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजकिशोर प्रसाद ने की। इस दौरान संस्थान के शैक्षणिक विकास और गुणवत्ता संवर्धन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विद्यार्थियों की रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलेक्ट्रॉनिक्स तथा शेयर मार्केट तथा मीडिया से संबंधित नए एड-ऑन कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही कॉलेज को सौर ऊर्जा पर निर्भरता ,अकादमिक–इंडस्ट्री सहयोग (इंडस्ट्री कोलैबोरेशन) को मजबूत करने, इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना तथा नए भवन निर्माण सहित कई विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा हुई। आईक्यूएसी की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलेज में शीघ्र ही पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन (BiNaCAA) पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन भी करायेगा, जिससे पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच सहभागिता को और मजबूत होगा । बैठक में प्रो. मुरारी शरण मांगलिक, प्रो. DN सिन्हा, डॉ. एलपी यादव, डॉ. जियाउल हसन सहित आईक्यूएसी के कई सदस्य उपस्थित रहे।
Assistant Professor • B.N. College, Patna