Bihar National College

TARANGINI - Official Activity Bulletin
All Reports
Seminar

विकसित भारत के निर्माण में शिक्षक और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा

Event Date: January 12, 2026
Language: English

12 जनवरी, 2026 पटना। विकसित भारत के निर्माण में शिक्षक और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका विषय पर B.N  कॉलेज, पटना के  कांफ्रेंस  हॉल में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने भारत के विश्वविद्यालयों में शोध एवं नवाचार की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि देश इसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विकसित राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा तथा उसकी पहचान वैश्विक स्तर पर और अधिक सुदृढ़ होगी।इस अवसर पर उपस्थित महाविद्यालय  के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा कौशल विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों  से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Faculty Reporter

Dr Dhanjee Kumar Chaudhary

Assistant Professor • B.N. College, Patna

Share this News: