Bihar National College

TARANG - Official Activity Bulletin
All Reports
Academic & Research

कॉलेज की पत्रिका अनुनाद के देशी खेल विशेषांक का विमोचन

Event Date: February 13, 2026
Language: English
कॉलेज की पत्रिका अनुनाद के देशी  खेल विशेषांक का विमोचन

बी.एन. कॉलेज पटना की साहित्यिक पत्रिका ‘अनुनाद’ के पारंपरिक खेल विशेषांक का भव्य विमोचन समारोह दिनांक 13/02/2026 को  आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘अनुनाद’ के खेल विशेषांक का औपचारिक लोकार्पण किया गया। समारोह में पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नमिता सिंह, पूर्व कुलपति प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह, पटना हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति समरेन्द्र प्रताप सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल कुमार,प्रो. सुहेली मेहता  तथा शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अभय  कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि आज की नई पीढ़ी का अधिकांश समय बंद कमरों में खेले जाने वाले खेलों, इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों तथा विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन गेमों में व्यतीत हो रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे समय में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ‘अनुनाद’ का यह खेल विशेषांक प्रकाशित किया गया है।

Faculty Reporter

Faculty Contributor

Department Faculty • B.N. College, Patna

Share this News: